Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – उद्घाटन मैच में काठमांडू गोर्खाज की जीत

 

काठमांडू, मंसिर १ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) सीजन २ के उद्घाटन खेल में काठमांडू गोर्खाज ने जनकपुर बोल्ट्स को ५ विकेट से पराजित कर दिया है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जनकपुर बोल्ट्स २० ओवर में ६ विकेट खोकर १३० रन ही बना पाई । काठमांडू गोर्खाज ने अच्छी शुरुआत की ।

काठमांडू की कसी हुई गेंदबाजी के कारण जनकपुर अधिक रन नहीं बना पाई ।  कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में सोमवार जनकपुर बोल्ट्स द्वारा दिए गए १३१ रन के लक्ष्य को काठमांडू ने पाँच विकेट हाथ में रहते ही पार कर लिया । काठमांडू ने १८ ओवर में ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया । काठमांडू के लिए बेन चाल्र्सवर्थ ने ४६, आकाष त्रिपाठी ने ३९, मिलिन्द कुमार ने १९, जोन सिम्पसन ने १३,और मोहम्मद आदिल आलम ने ८ तथा भीम सार्की ने तीन रन बनाए ।
जनकपुर के लिए अनिल साह, ललित राजवंशी, संजय कृष्णमूर्ती, किशोर महतो और जान निकोल लफ्टी–इटोन ने एक–एक विकेट लिए ।
इससे पहले जनकपुर ने पहले खेलते हुए ६ विकेट खोकर में १३० रन बनाए थे । जनकपुर के लिए आसिफ शेख ने अर्धशतक बनाए । उन्होंने ४१ गेंद में ६ चौका और एक छक्का मारा । मयन यादव ३४, लाहिरु समरकून ने २२ रन बनाए ।
काठमांडू के लिए मिलिन्द कुमार ने तीन, करण केसी, शहाब आलम और सन्तोष यादव ने एक–एक विकेट लिए।
कल (मंगलवार) दो मैच होना वाला है । पहला मैच सुबह ११ः४५ बजे चितवन राइनोज और कर्णाली याक्स बीच होगा । दूसरा मैच अपराह्न ४ बजे विराटनगर किंग्स और पोखरा एवेंजर्स बीच होगा ।

यह भी पढें   'हुंकार मधेश' ने की 21 विभागीय प्रमुखों की नियुक्ति, दशैं के बाद शुरू होगी 100 दिवसीय 'हुलाकी यात्रा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com