Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में मानवअधिकार तथा सुशासन बिषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम

 

1नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल , आषाढ २२ गते ।
बाके जिला मे गाबिस स्तरीय युवाओं की सहभागिता में मानवअधिकार तथा सुशासन बिषयक अन्तरक्रिया कार्यक्रम आषाढ १८ गते नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ है ।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगन्ज और बास नेपालगन्ज के संयुक्त आयोजन में सम्पन्न अन्तरक्रिया कार्यक्रम में सुशासन, मानवअधिकार और सदाचार निर्माण में स्थानीय युवाओं की क्रियाशिलता के बिषय में छलफल किया गया था ।
अन्तरक्रिया कार्यक्रम में मानव अधिकार क्या है , मानव अधिकार के भित्तर क्या क्या पडता है लगायत मानव अधिकार के विविध बिषय पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगन्ज के प्रमुख मुरारी प्रसाद खरेल ने सहजीकरण किया था । इसी तरह अन्तरक्रिया कार्यक्रम में असल शासन, असल शासन और मानव अधिकार के बीच की भिन्नता लगायत के बिषय पर बास के कार्यकारी निर्देशक नमस्कार शाह ने सहजीकरण किया था ।
अन्तरक्रिया कार्यक्रम में बोलते हुयें कार्यक्रम के सहभागी बा“के जिला के शमसेरगन्ज के युवा बिनोद थापा ने मानव अधिकार और असल शासन सभी के लियें आवश्यक रहा है तालीम से सम्झा गया है बताया उन्हों ने गाविस में अब की लडाई असल शासन और मानवअधीकार लक्षित करने करने की प्रतिबद्धता किया ।
इसी तरह कार्यक्रम में दूसरे सहभागी रहे बागेश्वरी गाविस की पुष्पा सुनार ने असल शासन और मानवअधिकार की प्रत्याभुति होगी तब मात्र सभी अधिकार प्राप्त होगी कहते हुयें अपने गाविस में सिखा गया बातों को लागु करने के लियें बतायी । कार्यक्रम में नेपालगन्ज अल्पाईन कालेज के भरत ओली ने मैं जहा“ गया तो असल शासन के पक्ष में वोकालत करने की प्रतिबद्धता किया । अन्तरक्रिया कार्यक्रम में मानवअधिकार की अवस्था, असल शासन स्थापना के लियें युवाओं ने करनेवाली भुमिकाए“ के बिषय पर सहभागियों ने अपनी–अपनी बिचार रखा था ।
2अन्तरक्रिया कार्यक्रम के अन्त में टीआई नेपाल के सहयोग में बासद्धारा बा“के जिला में सञ्चालन किया गया नेपाल में राष्ट्रीय सदाचार प्रबद्धन परियोजना के कार्यक्रम अधिकृत हेमराज भट्ट ने गाविस स्तर में सदाचार प्रबद्धन में स्थानीय क्रियाशिलता के बिषय पर बातचीत किया था । उन्हों ने स्थानीय स्तरों में हो रही भ्रष्टाचार, अनियमितता, मानवअधिकार की हनन् लगायत के क्रियाकलापों पर स्थानीय युवाओं ने उस के बिरुद्ध में आवाज प्रवाह करने के लियें जोड दिया ।
उन्हों ने सदाचार निर्माण के अभियान में अपने अपने जगाह से युवाओं की योगदान की आवश्यक रही है बताया । बातचीत के पश्चात सहभागी युवाओं ने गाविस में सदाचार निर्माण के लियें युवा शक्ति परिचालन करने की प्रतिबद्धता ब्यक्त किया । इसी तरह सम्पूर्ण गाविस में अषाड महीने के २१ गते टीआई नेपाल और बासद्धारा तयार किया गया भ्रष्टाचार बिरुद्ध की स्टिकर÷पर्चा अभियान संयुक्त अभियान के रुप में संचालन किया है ।
राष्ट्रीय मानव अधीकार आयोग क्षेत्रीय कार्यालय नेपालगन्ज के हाल में सम्पन्न कार्यक्रम में बा“के जिला के बिनौना, फत्तेपुर, कोहलपुर, शमसेरगन्ज, खासखुस्मा, महादेवपुरी, बनकटवा, बागेश्वरी, खजुराखुर्द, मनिकापुर, ईन्द्रपुर, परसपुर, नेपालगन्ज लगायत के स्थान के युवाओं की सहभागिता रही थी बास के प्रबक्ता हेमभट्ट ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com