Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अयोध्या में तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर । अयोध्या के बिरला सभागार में तिलकोत्सव कार्यक्रम बिधान के साथ संपन्न हुयी। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने माता जानकी के भाई बनकर तिलक रस्म अदा की। वहीं दशरथ की भूमिका में बिश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने दशरथ की भूमिका निभाई। तिलक के लिए जनकपुरधाम से लाये गये भार,बस्त्र तथा आभूषण सामग्री वर पक्ष के नेतृत्व कर रहे राजेंद्र सिंह पंकज को सौंपा गया।भार में मखान,खाजा, लड्डू तरह तरह के मिठाई,केला सहित सभी प्रकार के फल, राम सहित सभी भाईयों,राजा दशरथ तथा तीन रानियां के लिए बस्त्र शामिल थी। इस अवसर पर जनकपुरधाम से आयी जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के कार्यकारिणी सदस्य फूल कुमारी महतो,मेयर की धर्मपत्नी मुन्नी कुमारी साह,रेणु कुमारी , मुरादाबाद की शैलू सिंह अन्य महिलाओं ने तिलक में मैथिली में गीत गायी। मैथिली भाषा में राजा दशरथ तथा तीनो रानियों को गाली दी।तिलक रस्म संपन्न के बाद सभी उपहार तथा निमंत्रण पत्र राजेंद्र सिंह पंकज को सौंपा। जिसमें बारात के साथ जनकपुरधाम आने का न्यौता दिया। कार्यक्रम में अयोध्या की ओर से अयोध्या संभाग के बजरंग दल के प्रभारी धनंजय सिंह, अयोध्या के पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,विश्व हिन्दू परिषद के सहमंत्री वीरेंद्र,कार सेवक पुरम के प्रभारी उमेश पौडवाल, देवेन्द्र मिश्र,जनकपुरधाम की ओर नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुनाथ साह, केन्द्रीय सदस्य मनोहर साह, वीरेंद्र साह,विमल आदि शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *