दुर्गा प्रसाद समूह ने आंदोलन वापस लिया
काठमांडू, मंसिर ७ – दुर्गा प्रसाई नेतृत्व के समूह द्वारा आज (मंसिर ७) से नेपाल बंद अनिश्चितकालीन आम हड्ताल होने वाला था । लेकिन कल शाम सरकार तथा समूह बीच हुए समझौते के बाद यह आंदोलन वापस ले लिया गया है ।
दुर्गा प्रसाईं नेतृत्व के राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति बचाओं अभियान द्वारा आज ७ गते से शुरु किया जाने वाला आंदोलन का कार्यक्रम वापस ले लिया है ।
बालुवाटार में सरकार के साथ हुए वार्ता के बाद इस समूह ने आंदोलन वापस लेने की बात कही ।वार्ता के लिए उक्त समुह के सदस्यों ने शनिवार की शाम बालुवाटार पहुँचे थे । वार्ता में सरकार की ओर से गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार अजयभद्र खनाल और सलाहकार गोविन्द नारायण तिमिल्सिना आदि शामिल थे । प्रधानमन्त्री कार्यालयल ने जानकारी दी है कि वार्ता के क्रम में आज से शुरु किए जाने वाले आन्दोलन को वापस लेने और दूसरे चरण की वार्ता महाभियान के नेतृत्व सहित यथाशीघ्र समझौता किया जाएगा । वार्ता में महाअभियान द्वारा उठाए गए २७ बूँदे मांगों के सन्दर्भ में विस्तृत संवाद होने की भी जानकारी दी है ।
प्रधानमंत्री सचिवालय ने यह भी जानकारी दी है कि वार्ता के क्रम में वर्तमान शान्ति सुरक्षा की अवस्था को ध्यान में रखकर नागरिक बचाओं महाभियान द्वारा उठाए गए मुद्दों को सम्बोधन के लिए सरकार निरंतर विमर्श, वार्ता और सहजीकरण करने के लिए बातावरण बनाए रखेगी ।
महाभियान ने २०८२ मंसिर ७ गते से नेपाल बंद अनिश्चितकालीन आम हड्ताल करने की घोषणा की थी । वार्ता में महाअभियान की ओर से सचिव प्रेमदीप लिम्बु नेतृत्व की टीम ने भाग लिया था । साथ में अधिवक्ताद्वय विनोदमणि भट्टराई, लवण न्यौपाने और डा निराजन प्रसाईं थे । दुर्गा प्रसाईं अभी जिला पुलिस कार्यालय काठमांडू ंके हिरासत में हैं ।

