Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल –विराटनगर किंग्स की हुइ रोमांचकारी जीत

काठमांडू, मंसिर १२ – विराटनगर किंग्स के बासिर अहमद ने ४३ गेंद में ६२ रन बनाए जिसने आज के खेल को जीत की ओर मोड़ दिया । उनके इस प्रदर्शन के बाद विराटनगर किंग्स ने कर्णाली याक्स पर रोमाचकारी जीत हासिल की ।
एक समय लग रहा था कि कर्णाली याक्स जीत जाएगी । मगर जीते हुए खेल को बासिर अहमद ने अपने उत्कृष्ट इनिंग खेलकर कर्णाली से छिन लिया ।
बल्लेबाजी के लिए चुनौतीपूर्ण देखे गए पिच में १६१ रन का कठिन लक्ष्य का पीछा करते हुए विराटनगर ने एक समय १२ ओवर में ६५ रन में ५ विकेट खो दिया था । उसी समय बासिर और नारायण जोशी छठें विकेट के लिए आए और ३० गेंद में ६९ रनों की साझेदारी खेलकर विराटनगर को वापस खेल में लाया ।
कर्णालीका के लिए गुलशन झा र सोमपाल कामीले २–२ विकेट लिए । पवन सर्राफ, नन्दन यादव र विलियम बासिस्टो ने १–१ विकेट लिए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णाली याक्स निर्धारित २० ओवर में ३ विकेट खोकर १६० रन बनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed