महाधिवेन पुष में संभव नहीं हुआ तो चुनाव के बाद होगा – शशांक कोइराला
काठमांडू, मंसिर १६ – नेपाली कांग्रेस के नेता डा शशांक कोइराला ने कहा कि महाधिवेशन के लिए समय बहुत कम है । मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि महाधिवेशन के लिए कम से कम तीन महीने का समय आवश्यक होता है । उन्होंने कहा ‘समय कम हुआ । यदि महाधिवेन पुष में संभव नहीं हुआ तो चुनाव के बाद होगा ।’ उन्होंने बताया कि पार्टी ने पुष में महाधिवेशन करने का निर्णय तो किया है लेकिन ये नहीं भी हो सकता है ।
यद्यपि उनका कहना है कि सभी महाधिवेशन की तैयारी में जुटें । उन्होंने यह भी कहा कि सभी जेन जी को भी महाधिवेशन में समेटना चाहिए । महाधिवेशन में उम्मीदवारी के संबंध में उन्होंने कहा कि ‘सभापति के लिए लड़ना है कहा था । शेखर भाई भी हैं । वो भी इच्छुक हैं । बातें हो रही है । दोनों में से कोई एक लड़ेंगे ।’


