चुनाव आयोग ने १०७ दलों को प्रदान किया चुनाव चिन्ह
काठमांडू, मंसिर २२ – चुनाव आयोग ने फागुन २१ गते को होने जा रहे चुनाव में भाग लेने वाले १०७ दलों को चुनाव चिन्ह प्रदान किया है ।
आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई के अनुसार प्रत्यक्ष तथा समानुपातिक चुनाव के लिए दलों को चिन्ह प्रदान कर दिया गया है । आयोग द्वारा प्रकाशित सुची अनुसार दलों के मतपत्र में चुनाव चिन्ह भी कायम रहेंगे । पिछले चुनाव में समानुपातिक की ओर से प्राप्त मत के आधार पर आने वाले चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह कायम होने की कानूनी व्यवस्था है।
इसी अनुसार आयोग ने चिन्ह प्रदान करते हुए मतपत्र की सूचीक्रम भी सार्वजनिक की है । जिसमें पहले नंबर में एमाले का चुनाव चिन्ह सूर्य है । दूसरे नबंर पर कांग्रेस का पेड़ चिन्ह, तीसरे नंबर पर नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी का तारा चिन्ह मतपत्र में है । इसी तरह अन्तिम में जनता लोकतान्त्रिक नेपाल का चुनाव चिन्ह भैंस है ।

