प्रतिनिधि सभा का फिर से बहाली हाेने की मांग पर हम अडिग हैं :ओली
नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कहा है कि उनकी पार्टी चुनाव से नहीं भागउगी बल्कि बहुमत से जीत हासिल करेगी । एमाले अधिवेशन में उन्हाेंने कहा कि क्या सचमुच चुनाव हाेगा ?
उन्हाेंने कहा कि चुनाव की सिर्फ चर्चा हाे रही है । चुनाव की काेइ संभावना नहीं है । यह सिर्फ देश काे बरगलाने के लिए है । प्रतिनिधि सभा का फिर से बहाली हाेने की मांग पर हम अडिग हैं ।
अधिवेशन काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि हम किसी भी दवाब या भय में नहीं हैं ।

