Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले महाधिवेशन – आज मतदान

 

काठमांडू, पुस २ – नेकपा (एमाले) के ११ वें महाधिवेशन अन्तर्गत आज मतदान शुरु होने जा रहा है । मतदान अब से कुछ ही देर बाद शुरु हो जाएगा ।
कल (मंगलवार) की शाम को ही मतदान हो जाना चाहिए था लेकिन अंतिम समय में यह स्थगित हो गया । वैसे मतदान करने के लिए सभी प्रतिनिधि दो घंटे तक लाइन में खड़े रहे लेकिन प्राविधिक कारण बताते हुए अंतिम समय में आकर मतदान स्थगित कर दिया गया ।
वोटिंग मशीन प्राविधिक राम रिमाल ने बताया कि – वोटिंग मशीन में कुछ नाम रि–इन्ट्री करना था , उस समस्या का समाधान एक घंटे में ही हो गया था । अब किसी भी समय में मतदान किया जा सकता है ।
इसके साथ ही कल जहाँ मतदान होना था आज वो स्थल किसी और के नाम से बुक है इसलिए मतदान स्थल में भी बदलाव किया गया है । आज किसी और स्थान में मतदान की तैयारी की गई है । वैसे एमाले ने जानकारी दी है कि नए मतदान स्थल में भी मतदान की सभी तैयारियां हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com