एमाले महाधिवेशन– मतदान का काम समाप्त, साढे १० बजे के भीतर ही परिणाम सार्वजनिक
काठमांडू, पुस ३ – नेकपा (एमाले) महाधिवेशन में मतदान का काम समाप्त हो गया है । बुधवार की सुबह ९ः१५ से शुरु मतदान आज (गुरुवार)की सुबह समाप्त हुआ । महाधिवेशन में दो हजार २६३ प्रतिनिधि वोटर थे । महाधिवेशन में इलेक्ट्रॉनिक मतदान हुआ । एमाले चुनाव आयनेग ने बताया कि वोटिंग में समय लगने पर भी इलेक्ट्रॉनिक मतदान होने के कारण मतगणना में बहुत ज्यादा समय नहीं लगेगा ।
आयोग ने बताया कि कुछ ही देर बाद अब मतगणना शुरु करेंगे और साढे १० बजे के भीतर ही परिणाम सार्वजनिक करने की तैयारी है ।
अध्यक्ष में केपी शर्मा ओली और ईश्वर पोखरेल बीच प्रतिस्पर्धा है । वहीं महासचिव में शंकर पोखरेल और सुरेन्द्र पाण्डे बीच प्रतिस्पर्धा है ।


