Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओखलढुंगा में भारतीय सहयोग से विद्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई

 

काठमांडू, पौष 8, 2082 । भारत सरकार की आर्थिक सहायता से नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत ओखलढुंगा जिले में एक उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के तहत विद्यालय भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई है।

ओखलढुंगा के सिद्धिचरण नगरपालिका–5 स्थित श्री राज्यलक्ष्मी माध्यमिक विद्यालय के लिए निर्माण किए जाने वाले नए विद्यालय भवन का शिलान्यास काठमांडू स्थित भारतीय राजदूतावास के काउन्सलर श्री अविनाश कुमार सिंह और सिद्धिचरण नगरपालिका के मेयर श्री तेजन खनाल ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – उम्मीदवारों के खिलाफ दावे और विरोध की प्रक्रिया शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त विद्यालय भवन भारत सरकार के 4 करोड़ नेपाली रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता से निर्माण किया जाएगा। यह नया भवन साढ़े तीन मंजिला होगा। परियोजना को उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना के रूप में आगे बढ़ाया गया है, जिसका कार्यान्वयन सिद्धिचरण नगरपालिका के माध्यम से किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह के दौरान सिद्धिचरण नगरपालिका के मेयर, विद्यालय व्यवस्थापन समिति तथा अन्य सरोकारवालों ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की।

यह भी पढें   14 विधेयकों को संसद में दर्ज करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में

भारतीय राजदूतावास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत–नेपाल साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक और बहु-क्षेत्रीय सहयोग से पहचानी जाती है। यह निरंतर सहयोग भारत और नेपाल के बीच विकास और समृद्धि के क्षेत्र में मौजूद गहरे और मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com