पूजा महतो नेपाल खेलकूद पत्रकार मंच (एनएसजेएफ) पल्सर यूथ प्लेयर ऑफ द इयर २०८१ से सम्मानित
काठमांडू, 7 जनवरी । पूजा महतो नेपाल खेलकूद पत्रकार मंच (एनएसजेएफ) पल्सर यूथ प्लेयर ऑफ द इयर २०८१ से सम्मानि नेपाली राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान पूजा महतो नेपाल खेलकूद पत्रकार मंच (एनएसजेएफ) पल्सर यूथ प्लेयर औफ द इयर २०८१ से सम्मानित हुईं हैं ।
बुधवार पोखरा में आयोजित एनएसजेएफ पल्सर स्पोर्टस् अवार्ड में पूजा यूथ स्पोर्टस् अवार्ड जीती हैं।
इसी तरह एनएसजेएफ स्पेशल अवार्ड तेक्वान्दो के तुलसीकुमार गुरुङ ने प्राप्त किया है । पोखरा के ही गुरुङ को स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

टीम आफ द इयर से नेपाल की खोखो टीम सम्मानित हुई है । गत वर्ष भारत की नई दिल्ली में हुए पहले खोखो विश्वकप में नेपाल की महिला और पुरुष खोखो टीम ने रजत पदक जीता था ।


