ऊर्जामन्त्री कुलमान घिसिङ ने अपने पद से इस्तीफा दिया
ऊर्जामन्त्री कुलमान घिसिङ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है । कुछ समय पहले उन्हाेंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री काे साैंपा है । इस्तीफा देने के साथ ही प्रधानमंत्री ने उनकाे विदाइ भी दे दी है ।
प्रधानमन्त्री सुशीला कार्की ने घिसिङ काे ऊर्जा, जलस्रोत तथा सिंचाइ, भौतिक पूर्वाधार तथा यातायात एवं शहरी विकास मन्त्रालय की जिम्मेवारी दी थी ।

विद्युत प्राधिकरण प्रमुख कार्यकारी निर्देशक के समय में मन्त्री घिसिङ ने अपने संरक्षकत्व में उज्यालो नेपाल पार्टी दर्ता कराया था । घिसिङ ने १४ पुस में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के साथ उपसभापति की सहमति में एकता किया था ।



