नेपाली कांग्रेस विशेष महाधिवेशन की तैयारी जोर शोर से
काठमांडू, पुस २५ – काठमांडू के भृकुटीमंडप में नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन की तैयारी जोर शोर से चल रही है । महामंत्रीद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा पक्ष द्वारा विशेष महाधिवेशन का आयोजन किया गया है ।
भृकुटी मंडप और आसपास के क्षेत्रों को नेपाली कांग्रेस के चार सितारा ध्वजों से सजाया जा रहा है । सुबह से ही कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हुए हैं ।
पुस २७ और २८ गते विशेष महाधिवेशन करने की गगन–विश्वप्रकाश पक्ष द्वारा तैयारी की गई है । कांग्रेस संस्थापन विशेष महाधिवेशन के विपक्ष में हैं । कांग्रेस संस्थापन ने जानकारी देते हुए कहा है कि वर्तमान अवस्था में विशेष महाधिवेशन पार्टी के हित में नहीं है ।



