अकेले चुनाव लड़ने का आम जनता ने दिया सुझाव – अग्निप्रसाद सापकोटा
काठमांडू, पुस २५ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के नेता अग्निप्रसाद सापकोटा ने कहा है कि – उन्हें आम जनता से यह सुझाव मिला है कि वे अकेले चुनाव लड़ें ।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव में नेपाली कांग्रेस और नेकपा (एमाले) बीच सहकार्य पार्टी पंक्ति और आम जनता को पसंद नहीं आया है । उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दलों के बीच सहकार्य होना स्वाभाविक है लेकिन इस बात को आम नागरिकों ने सकारात्मक रूप से नहीं लिया है ।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि राष्ट्रीयसभा सदस्य चुनाव में मतभार के आधार पर सीटों के वितरण का प्रस्ताव रखा था, लेकिन कांग्रेस–एमाले इसके लिए तैयार नहीं थी । उन्होंने कहा कि आसन्न प्रतिनिधिसभा सदस्य चुनावों में नेकपा किसी भी पार्टी के साथ सहकार्य नहीं करेगी ।
नेता सापकोटा ने महाधिवेशन के विषय को लेकर कहा है कि नेपाली कांग्रेस के भीतर जो आन्तरिक विवाद है उससे नेकपा और राष्ट्रीय राजनीति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा । उन्होंने कहा कि एकता पार्टी के लिए हितकर होगी । इसके साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पार्टी विभाजन की ओर न जाए ।





