Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरहा–2 से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में कौशल कुमार सिंह की सिफारिश

 
कौशल कुमार सिंह

सिरहा, ८ दिसम्बर। राष्ट्रिय मुक्ति पार्टी नेपाल, नागरिक उन्मुक्ति पार्टी नेपाल और जनता समाजवादी पार्टी की ओर से सिरहा निर्वाचन क्षेत्र नं. 2 से संयुक्त उम्मीदवार के रूप में राष्ट्रिय मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह की सिफारिश की गई है।

पिछड़ावर्ग (OBC) और मधेश अधिकार के लिए दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय नेतृत्व करते आ रहे सिंह को क्षेत्र में एक अनुभवी और जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। वे लोक दल के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं और मधेश की सामाजिक–राजनीतिक आंदोलनों में उनकी निरंतर भूमिका रही है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह की भारत यात्रा की तैयारी शुरू, बड़े परियोजनाओं और पुराने विवादों पर रहेगी नजर

कौशल कुमार सिंह का राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि भी मजबूत रही है। उनके पिता योगेन्द्र नारायण सिंह सिरहा जिले के चर्चित नेताओं में गिने जाते थे। वे गजेन्द्र नारायण सिंह के राजनीतिक काल में नेपाल सद्भावना पार्टी के तहत लंबे समय तक सिरहा जिला नेतृत्व में सक्रिय रहे थे।

तीनों दलों के बीच हुए इस तालमेल को आगामी चुनावों में मधेश और OBC समुदाय के प्रतिनिधित्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस सिफारिश को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं।

यह भी पढें   सांसद खगेन्द्र सुनार को सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने से रोका गया
कौशल कुमार सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com