तराई क्षेत्र में दोपहर तक धुंध छाई रहेगी
काठमांडू, पुस २७ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार आज (रविवार ) (पुस २७) तराई के कुछ हिस्सों में मध्याह्न (दोपहर) तक धुंध–कुहासा छाए रहने की संभावना है । महाशाखा ने रविवार मौसम संबंधी जानकारी देते हुए यह जानकारी दी है । आज कोशी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में बदली छाए रहने की भी महाशाखा ने जानकारी दी है । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।
इसी तरह आज रात भी देश के तराई हिस्सों के कुछ जगहों में कुहासा लगने की संभावना है । पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।



