गगन और शर्मा ‘इतिहास के नायक’ रमेश खरेल
काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस के दूसरे विशेष महाधिवेशन के पहले दिन की भव्यता ने नेपाली राजनीति में नया तरंग पैदा कर दिया है । पूर्व डीआईजी रमेश खरेल के अनुसार कल इस महाधिवेशन द्वारा जो भी निर्णय लिया जाए, चाहे जो भी दिशा यह ले, इससे पहले इसने एक महत्त्वपूर्ण सन्देश स्थापित कर लिया है । इस महाधिवेशन ने तथ्यगत रुप में यह प्रमाणित कर दिया है कि लोकतंत्र में किसी का एकाधिकार नहीं होता है । उनके अनुसार पार्टी के भीतर जो स्वयं के अलावे बाकियों को दास समझने और अपने वर्चस्व को बनाए रखना चाहते हैं, ऐसी शक्तियों ने इस विशेष महाधिवेशन को रोकने के लिए अच्छा खासा प्रयास किया ।
उन्होंने सामाजिक संजाल में लिखा है ‘महाधिवेशन को कमजोर बनाने और विभिन्न अवरोधों का सिर्जना कर बहुत ज्यादा जोड़ लगाए जाने के बावजूद उन सभी के प्रयास असफल रहे । घेराबंदी के बाबजूद महाधिवेशन का सम्पन्न होना इस बात को चरितार्थ करता है कि पार्टी व्यक्तिवादी स्वेच्छाचारिता के बजाय विधान और पद्धति से चलती है । उनके अनुसार एक सुदृढ़ कांग्रेस एक सुदृढ़ लोकतंत्र की नींव है ।
उन्होंने युवा नेताद्वय गगन थापा और विश्वप्रकाश शर्मा के साहस को सलाम करते हुए उन्हें ‘इतिहास का नायक’ की संज्ञा दी है ।

