Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन तालिका स्थगित करने की मांग को लेकर देउवा समूह पहुँचे निर्वाचन आयोग

 

काठमांडू, माघ ४ – नेपाली कांग्रेस के देउवा समूह निर्वाचन तालिका स्थगित करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग पहुँचे हैं । सर्वोच्च अदालत में निर्वाचन आयोग के विरुद्ध में रिट दायर किया गया है । उस रिट को लेकर जबतक जाँच पड़ताल नहीं हो जाता तब निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाए, इस मांग के साथ वे पहुँचे हैं ।
देउवा समूह के नेता मीन विश्वकर्मा ने कहा “नेपाली कांग्रेस के संवैधानिक तथा कानूनी हक का हनन किया गया है और निर्वाचन आयोग ने जो बदनीयतपूर्ण और षडयंत्रपूर्वक ढंग से ऐसा निर्णय लिया गया है ,जिससे कांग्रेस को निर्वाचन में भाग लेनेसे वंचित करने की कोशिश की गई है । इसी कारण उत्प्रेषण आदेश के माध्यम से उस निर्णय को रद्द कर हमारे कानूनी अधिकारों को बहाल कराने के लिए रिट दायर की गई है ।
“आयोग के विरुद्ध रिट दर्ता हो जाने के कारण इस निर्वाचन संबंधी कार्यतालिका को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है ।
पत्र दर्ता के लिए पार्टी के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल और कानूनविद् खम्मबहादुर खाती गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com