मेयर बालेन साह ने दिया इस्तीफा, रावस्पा कार्यालय में भव्य स्वागत
काठमांडू, माघ ४ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह ने इस्तीफा दे दिया है । मेयर साह ने उपप्रमुख सुनिता डंगोल के समक्ष अपना इस्तीफा दिया है । डंगोल ने बताया है कि ‘हां उनका इस्तीफा आ चुका है । उन्होंने अपना इस्तीफा मुझे ही सौंपा है ।’
अपना इस्तीफा देने के तुरंत बाद वो रास्वपा केन्द्रीय कार्यालय पहुँचे हैं । रास्वपा कार्यालय में कार्यकर्ता और शुभचिन्तकों की भीड़ लगी हुई है । बालेन का रावस्पा कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया है मेयर साह आज एक बजे ही अपना इस्तीफा देने वाले थे लेकिन कुछ अन्य विषयों को लेकर यह काम कुछ देरी से हुई ।
रास्वपा प्रवेश कर बालेन झापा–५ से निर्वाचन लड़ने की तैयारी कर रहे हैं । रास्वपा कार्यालय में बालेन का स्वागत किया गया । रास्वपा प्रवक्ता मनीष झा ने जानकारी दी कि आज ही बालेन का जनकपुर जाने का भी कार्यक्रम है ।


