बालेन ने जनकपुर के लोगों से किया आग्रह कहा कल के कार्यक्रम में भाग लें
काठमांडू, माघ ४ – काठमांडू महानगरपालिका के मेयर पद से अपना इस्तीफा देने के बाद राष्ट्रीय राजनीति में उतरे बालेन साह आज जनकपुर पहुँचे हैं । आज ही इस्तीफा देने के बाद सबसे पहले वो राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में पहुँचे और पदभार संभाला । वहीं से वो जनकपुर के लिए निकले ।
जनकपुर विमानस्थल में उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे । अपने समर्थक के लिए उन्होंने संक्षिप्त भाषण दिया और कल के कार्यक्रम मेें आने के लिए भी अनुरोध किया ।
रास्वपा सोमवार को जनकपुर में सभा करने पहुँची है । रास्वपा जनकपुर से अपनी चुनावी सभा की शुरुआत कर रही है । रास्वपा ने आगामी निर्वाचन में बालेन को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है ।



