Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने कलना, गिरिराज स्थान में की पूजा अर्चना

 


जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर
नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के धनुषा तीन से सांसद प्रत्याशी बिमलेंद्र निधि ने मंगलवार को कलना तथा फूलहर( गिरिजा स्थान )में पूजा अर्चना किए। उनका पैतृक गांव नगराइन भारत सीमा से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर है। जानकारी अनुसार बाल्यकाल से ही बिमलेंद्र निधि कलना के महादेव मंदिर में पूजा करते थे तथा ब्रह्मलीन परमहंस बाबा का दर्शन किया करते थे। तत्पश्चात फूलहर गिरिजा स्थान में पूजा करते थे। राजनीति में व्यस्तता के बाबजूद समय निकाल कर वे कलना तथा फूलहर पूजा के लिए आते ही रहते हैं। वे रामायणकालीन कलना तथा फूलहर के सौन्दर्यीकरण तथा विकास के लिए सदैव भारत सरकार से बार्ता किए हैं। फूलहर का बाग तडाग जहाँ प्रभु श्री राम तथा माता सीता का प्रथम मिलन हुआ था।पिपरौन से जटही तक फोर लेन बने इसके लिए भूतल परिवहन मंत्री नीतीन जयराम गड़करी से मिले थे। ढल्केबर से जटही तक सिक्स लेन तथा अयोध्या से जनकपुरधाम तक भारतमाता परियोजना में भी निधि का अहम योगदान है। निधि के साथ बिधायक राम सरोज यादव, गणेश तिवारी सहित कई कांग्रेसी नेता भी थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *