Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका ने आधिकारिक रूप से WHO से खुद को अलग किया

 

वॉशिंगटन:

अमेरिका ने आधिकारिक रूप से विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO से खुद को अलग कर लिया है. गुरुवार को ट्रंप प्रशासन ने ऐलान किया कि अमेरिका की सदस्यता अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है. यह ठीक एक साल बाद हुआ है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WHO से बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू करने वाला आदेश साइन किया था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार को जिनेवा में WHO मुख्यालय के बाहर से अमेरिकी झंडा हटा दिया गया था. यह फैसला अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने मिलकर घोषित किया. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि WHO अपने मूल उद्देश्य से भटक गया है और कई बार अमेरिका के हितों के खिलाफ काम करता रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com