Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समानुपातिक उम्मीदवारों के लिए मतपत्रों की छपाई अभी बाकी

 

 

काठमांडू, माघ  १० – चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि समानुपातिक चुनाव प्रणाली की ओर से एक करोड ५० लाख थान मतपत्रों की छपाई का काम हो चुका है । मतपत्रों की छपाई का काम माघ २ गते से जनक शिक्षा सामग्री केन्द्र लिमिटेड के छापाखाना में शुरु हो चुका है । अभी ५० लाख थान मतपत्रों की छपाई का काम बाकी है । आयोग ने जानकारी दी है कि जैसे ही समानुपातिक वाले मतपत्रों की छपाई का काम सम्पन्न होता है उसके तुरंत बाद प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली वाले मतपत्रों को छापने का शुरु होगा । प्रत्यक्ष की ओर से उम्मीदवारों की अन्तिम सूची तैयार हो चुकी है । मनोनयन पत्र दर्ता प्रयोजन के लिए एकप्रति मतदाताओं की सूची छापकर सभी जिलों में पहुँचाया गया था ।
आगामी फागुन २१ गते होने जा रही प्रतिनिधिसभा चुनाव में तीन हजार ४०६ उम्मीदवारों की सूची आयोग ने सार्वजनिक की है । आयोग ने शुक्रवार ने चुनाव चिह्न समेत प्रदान कर दिया है ।
आयोग के प्रवक्ता नारायणप्रसाद भट्टराई के अनुसार तीन हजार १७ पुरुष, ३८८ महिला और अन्य में एक उम्मीदवार हैं । समानुपातिक निर्वाचन प्रणाली अंतर्गत के उम्मीदवारों की सूची भी प्रकाशित हो चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com