भारत बाणिज्य महादूतावास, बीरगंज में मना 77 वां गणतंत्र दिवस

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । 77 वां गणतंत्र दिवस भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज में धूमधाम से मनाया गया। भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीना ने तिरंगा झंडा फहराने तत्पश्चात भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के संदेश को पढे।
बाणिज्य महादूत ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य, संविधान को ऐतिहासिक महत्व तथा राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ गणतंत्र दिवस केवल उत्सव ही नहीं लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है।
गणतंत्र दिवस के अवसर 12 बिद्यालयो के छात्र -छात्राओं ने गीत, नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
छात्रों द्वारा देश भक्ति तथा सांस्कृतिक एकता से संबिधित झांकी आकर्षक प्रस्तुति उपस्थित अतिथियों को मन मोह लिया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीरगंज महानगर पालिका के मेयर राजेशमान सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, प्रमुख जिला अधिकारी, एस. पी.वीरगंज उद्योग बाणिज्य संघ के पदाधिकारी, नेपाल भारत मैत्री संघ के पदाधिकारी, पत्रकार , स्थानीय उद्योगपति, व्यवसायी, भारतीय बाणिज्य महादूत वीरगंज के पदाधिकारी तथा कर्मचारी तथा परिवार के सदस्यों की सहभागिता थीं।


