कांग्रेस की विशेष रणनीति – जिसकी जिम्मेदारी जहाँ, वो काम करें वहाँ
काठमांडू, माघ १४ – नेपाली कांग्रेस आने वाले चुनाव को लक्षित करते हुए माघ २१ गते से ‘विशेष रणनीति’ लागू कर रही है । जिसके अनुसार कांग्रेस के विभिन्न तहों के जिम्मेदारी में रहे पदाधिकारी और सदस्यगण फागुन २१ गते तक अपने अपने क्षेत्रों में काम करेंगे । कांग्रेस के ‘निर्वाचन परिचालन निर्देशिका’ में ‘विशेष रणनीति’ के बारे में उल्लेख किया गया है । निर्देशिका में चुनाव के अंतिम ३० दिन जिस नीति को समेटा गया है वह है ‘जिसकी जिम्मेदारी जहाँ, वो काम करें वहाँ ।’
शर्मा के संयोजकत्व में रहे चुनाव परिचालन समिति ने ‘निर्वाचन परिचालन निर्देशिका’ तैयार कर रही है । केन्द्रीय कार्यालय में हो रहे प्रदेश स्तरीय विशेष आंतरिक बहस कार्यक्रम में उपसभापति शर्मा ने ‘विशेष रणनीति’ के बारे में कहा है । ये जानकारी उनके सचिवालय ने दी है । चुनाव परिचालन समिति में आज (बुधवार) गण्डकी प्रदेश को लेकर चर्चा चल रही है । मंगलवार कर्णाली और सुदूरपश्चिम को लेकर जो चर्चा चली थी वो समाप्त हो गई है ।
आज की बहस में संबंधित प्रदेश से केन्द्रीय समिति में प्रतिनिधित्व करने के लिए वर्तमान और निवर्तमान केन्द्रीय पदाधिकारी और सदस्य, जिला सम्पर्क समिति के सभापति तथा काठमांडू में रहे विभिन्न पेशा–व्यवसाय में संलग्न कांग्रेस के शुभेच्छुक और युवा शामिल हैं ।

