Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में आज सुबह पौने ६ बजे न्यून्तम तापक्रम ६.५ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, माघ १५ – देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है । वागमती, गंडकी और कोशी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज दिन में वागमती, गण्डकी और कोशी प्रदेश के उच्च पहाड़ी और हिमाली क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
वागमती, गंडकी और कोशी प्रदेश में आंशिक रूप में बादल छाए रहेंगे । तराई के कुछ स्थानों में आज कुहासा और धुंध लगा रहेगा । काठमांडू उपत्यका में आज दिनभर बदली छाई रहेगी । विभाग के अनुसार काठमांडू में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बदली छाई रहेगी ।
काठमांडू में आज सुबह पौने ६ बजे न्यून्तम तापक्रम ६.५ डिग्री सेल्सियस मापा गया है । आज दिन में १६ से १८ डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का पूर्वानुमान है ।

यह भी पढें   मधेश के मुख्यमंत्री यादव के विपक्ष में मतदान करने का जनमत का निर्देश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *