नेपाली समाज को सबसे ज्यादा सद्भाव की जरुरत है – विश्वप्रकाश शर्मा
काठमांडू, माघ १५ – नेपाली कांग्रेस के उपसभापति विश्वप्रकाश शर्मा ने कह है कि पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए जिस उम्मीदवार का नाम आगे किया है वो नए युग में एक नए संदर्भ के प्रतिनिधि हैं । काठमांडू में आज (गुरुवार) आयोजित पार्टी की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चीज का आत्मालोचना करके आगे बढ़ रही है और खुद को बदलकर परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रसर हो रही है ।
उप सभापति शर्मा ने कहा कि सद्भाव, सुशासन और समन्नुत अभी का मुख्य मुद्दें हैं । और अभी नेपाली समाज को सबसे ज्यादा सद्भाव की जरुरत है । कौन जीतेगा ? ये अपनी जगह है । हारना जीतना तो लगा ही रहता है । उपसभापति शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अब देश में परिवर्तन के लिए आत्मालोचना के साथ आगे बढ़ रही है ।

