Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमावर्ती क्षेत्र बथनाहा में डॉलफिन वेलनेस सेंटर ओजस का उद्घाटन

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर ( सीमा क्षेत्र )द। नाँक 2 फरवरी 2026 को संयुक्त चिकित्सालय, सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा में श्री निशित कुमार उज्जवल, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय पटना के कर-कमलों द्वारा द्वारा नव-स्थापित “डॉलफिन वेलनेस सेंटर” का उद्घाटन किया गया। इस दौरान डॉ विवेक माथुर उप महानिरीक्षक (चिकित्सा ) ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत” विजन के तहत, जब हमारा देश अपनी स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा, तब हमारा संकल्प एक सशक्त, समृद्ध और स्वस्थ भारत का है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ की स्थिति गंभीर और चिंताजनक: गगन थापा

स्वस्थ भारत के इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में, एसएसबी संयुक्त अस्पताल, बथनाहा में ‘डॉल्फिन वेलनेस सेंटर’ “ओजस” का शुभारंभ किया जा रहा है।
यह पहल ‘स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को जमीन पर उतारने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
यहाँ आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ डॉ. तसनीम डोल्ती, उप-सेनानी(चिकित्सा) के देख-रेख में योग द्वारा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस वेलनेस सेंटर के माध्यम से, हम न केवल इलाज करेंगे, बल्कि विकसित भारत के लिए अति-आवश्यक स्वस्थ समाज हेतु निरोगी जीवन की नींव भी रखेंगे।
इस भव्य कार्यक्रम के दौरान श्री राजेश टिक्कू उप महानिरीक्षक, क्षेत्रिय मुख्यालय एसएसबी पूर्णिया,56वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री शाश्वत कुमार (IPS), डॉ श्रीनिवास गौडा, कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ दीपक, कमांडेंट (चिकित्सा), डॉ विक्रमादित्य चकमा, द्वतीय-कमान (चिकित्सा), डॉ पठान सोहिल, द्वतीय-कमान (चिकित्सा) सहित बल के अन्य अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com