बलुचिस्तान हिंसा : अबतक २५० लोगों से ज्यादा की मृत्यु
काठमांडू, माघ २२ – पाकिस्तान के दक्षिण–पश्चिमी प्रांत बलुचिस्तान में हाल में हो रहे श्रृंखलाबद्ध आक्रमण के बाद सरकारी सुरक्षा बल ने दाबा किया है कि अभी तक लगभग २०० पृथकतावादी विद्रोही मारे गए हैं ।
इस हिंसात्मक संघर्ष में कुल मृतकों की संख्या २५० से भी ज्यादा हो चुकी है । सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार गत सप्ताह के अंत से शुरु हुए आक्रमणों में विद्रोहियों ने बैंक, कारागार, पुलिस चौकी और सैन्य स्थानों को निशाना बनाया था, जिसके कारण बहुत से जिलों में झड़प जारी है । सैन्य अभियान में १९७ लडाकु, ३६ सर्वसाधारण, २२ सुरक्षाकर्मी के साथ ही अन्य की मृत्यु होने की जानकारी एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेन्सी के द्वारा दी है ।
इसी तरह बलुचिस्तान के मुख्यमन्त्री सरफराज बुग्ती ने कहा है कि प्रभावित सभी जिलों को विद्रोहियों से मुक्त करने और सुरक्षा बल के गुप्तचर सूचना के आधार में और कारबाई करने का काम कर रहे हैं । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा “हम उन्हें इतनी आसानी से भागने नहीं देंगे ।”
इस भीषण आक्रमणों की जिम्मेदारी बलुचिस्तान में सबसे ज्यादा सक्रिय शक्तिशाली पृथकतावादी संगठन ‘बलुच लिवरेशन आर्मी’ने ली है । जिसे अमेरिका ने आतंकवादी संगठन होने की घोषणा कर दी है ।
संयुक्त राष्ट्रसंघ सुरक्षा परिषद् ने इन आक्रमणों की कड़ी निंदा की है और इसे घृणित और कायरतापूर्ण कार्य कहा है । परिषद ने पीडि़त परिवार और पाकिस्तान सरकार प्रति समवेदना समेत व्यक्त की है ।


