नेपाल भारत के सिनेमा जगत ने एक मजबूत स्तम्भ को खोया है – प्रधानमंत्री कार्की
काठमांडू, माघ २४ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि नेपाली सिनेमा क्षेत्र के लोकप्रिय अभिनेता सुनील थापा के असामयिक निधन की खबर से वो मर्माहत हुई है । उन्होंने कहा कि अभिनेता थापा के निधन से नेपाली और भारतीय चलचित्र जगत ने एक बहुआयामिक कलाकार ही नहीं खोया है वरन एक मजबूत स्तम्भ खो दिया है । प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि ‘चिनो’का राते काइँला से लेकर ‘मेरी कोम’के प्रशिक्षक के साथ ही उनके खलनायक और सहनायक की उत्कृष्ट भूमिका ने करोडों लोगों के मन को जीता है ।
शोक संदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि कलाकार थापा द्वारा निभाए गए सभी चरित्र दर्शकों की स्मृति में सदैव जीवित रहेगी । संदेश में उन्होंने कहा कि “चार दशक से भी ज्यादा समय की उनकी साधना, समर्पण और योगदान भावी पुस्ता के कलाकार के लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे ।”
अभिनेता थापा की हृदयाघात से ६८ वर्ष की उम्र में शनिवार (माघ २४) की सुबह निधन हो गया ।



