Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सामजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व शुभाशीष कोइराला सीडेन मोरंग के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित

 

हिमालिनी प्रतिनिधि जोगबनी विराटनगर (सीमा क्षेत्र) । विराटनगर के सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व शुभाशीष कोइराला, सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक इंजीनियर्स (सीडेन) मोरंग के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं।
सीडेन मोरंग का विराटनगर में सम्पन्न प्रथम अधिवेशन ने सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तित्व कोइराला को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया।
भारत के बेंगलुरु से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने वाले कोइराला नेपाल के खेलकूद क्षेत्र में परिचित नाम हैं। कुछ समय पहले विराटनगर में कोइराला के नेतृत्व में विराट गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता भव्य रूप से सम्पन्न हुई थी।
विराटनगर महानगरपालिका द्वारा विराट गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किए जाने के बावजूद भी कोइराला के नेतृत्व में गोल्ड कप भव्य रूप से सम्पन्न हुआ था।
श्याम नारायण यादव उपाध्यक्ष, मदन सिंह सचिव और प्रतीक्षा कोइराला कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। मनमोहन पंजियार, अमनकुमार राई, रवि प्रवेश सिंह, राजन चौधरी और आकाश साह समिति के सदस्य हैं।
समिति का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। सेंटर फॉर डेमोक्रेटिक इंजीनियर्स कोशी प्रदेश के अध्यक्ष भरत न्यौपाने सहित विशिष्ट व्यक्तियों ने अधिवेशन में भाग लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोइराला ने पूर्वाधार सहित मोरंग के विकास निर्माण में योगदान बढ़ाते हुए कार्य करने की बात कही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed