Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वाभिमान और पहचान के लिए हिन्दू राष्ट्र –थापा

 

kamal thapaदिलिप कुमार यादव

कपिलवस्तु , १३ साउन । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी नेपाल का केन्द्रीय अध्यक्ष कमल थापा ने नेपाल के स्वाभिमान और नेपाली के पहचान क लिए नेपाल को हिन्दू राष्ट्र कायम करने पर जोर दिया है ।

राप्रपा नेपाल के चन्द्रौटा में आयोजित वृहत पार्टी प्रवेश कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए हिन्दूबादी अभियन्ता थापा ने सदियों से चली आ रही दासता से मुक्त होने और निरंकुशता का अन्त करने के लिए नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाना आवश्यक है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– “चाहे इजरायल हो, चाहे अमेरिका हो अपने धर्म संस्कृति को मिटाकर संसार में कोई भी राष्ट्र ने विकास नहीं किया है । धर्म संस्कृति परम्परा नास होने के बाद समाज में हिंसा, अन्याय, अत्याचार आदि को बढावा मिलता है । देश में शान्ति स्थापना, एकता और सद्भाव कायम करने और हिन्दू धर्म की रक्षा करना ही पार्टी का प्रमुख एजेण्डा है ।

यह भी पढें   पृथ्वी राजमार्ग अंतर्गत धादिङ के कृष्णभीर सड़क पर आवाजाही शुरु

फिर उन्होंने कहा– “राप्रपा नेपाल किसी के शौक या इच्छा पूरी करने के लिए नहीं है राष्ट्रीय आवश्यकता और जनता की मांग के आधार पर इस का जन्म हुआ है । २०६२ साल में दो विपरीत गन्तव्य में चलने वाले कांग्रेस एमाले और माओबादी के बीच १२ बुँदे समझ्दारी कायम कराने में अपनी पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है यह चर्चा भी उन्होंने किया । दूसरे प्रसंग में उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करने की जिम्मेवारी अब युवा के काँधे पर है । इसलिए राप्रपा युवाओं को आगे बढाने के लिए प्रयासरत है । कार्यक्रम में बेरोजगारी समस्या के कारण युवा विदेश पलायन हो रहे हैं । उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश में ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार करना चाहती है ताकि युवा विदेश ना जाएँ । देश और जनता को नई शक्ति की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि अगर युवा के उत्साह और भावना को शक्ति में परिणत कर लें तो आगामी दिनों में राप्रपा की विजय तय है ।

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

कार्यक्रम में राप्रपा नेपाल के केन्द्रीय उपाध्यक्ष धवल शमशेर राणा, राष्ट्रिय प्रजातान्त्रिक मुस्लिम संगठन के केन्द्रिय अध्यक्ष सलाउद्दीन जसरथ, तराई मधेश फोरम नेपाल के ओमप्रकाश आजाद आदि ने कहा कि उनकी पार्टी राजा सहित की संघीयता, स्वायत्त शासन को प्राथमिकता में रखकर अभियान में लगे हुए हैं । प्रमुख चार दलों ने सिण्डीकेट लगाने की कोशिश की है ।देश में जनमत की कदर नहीं है । वक्ताओं नेपाल को धार्मिक स्वतन्त्रता न देकर हिन्दू राष्ट्र कायम कर के पहचान को बनाए रखना जरुरी है ।

तराई मधेश समाजवादी पार्टी परित्याग कर के राप्रपा नेपाल में पार्टी ने प्रवेश किया है । अजय थापा ने कहा कि युवाओं को समेट कर आगे बढ्ने वाली एक मात्र पार्टी राप्रपा ही नेपाल में है । उन्होंने कहा कि आगामी दिन में इस क्षेत्र के युवा वर्ग राप्रपा की अगुवाई करेंगे ।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

राप्रपा नेपाल कपिलवस्तु जिला के आयोजना में हुए कार्यक्रम में तराई मधेश समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय थापा, नेपाल मुक्ति मञ्च के जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्र, युवा प्रविण आचार्य, गोविन्द आचार्य, सब्बु खान, सुरेन्द्र जयसवाल, सञ्जय राना लगायत १हजार ५सय ५८ लोगों ने पार्टी प्रवेश में किया । तामझाम के साथ चन्द्रौटा स्थित गंगा कम्प्लेक्स में कार्यक्रम किया गया । केन्द्रिय अध्यक्ष कमल थापा के स्वागत के लिए सुबह ९ बजे एक हजार से ज्यादा मोटरसाइकल, कार सहित रैली निकाली गई ये जानकारी जिला अध्यक्ष नारायण सिंह ने दी । कार्यक्रम में राप्रपा के केन्द्रिय, क्षेत्रीय, जिला स्तर के नेता तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com