महाशिवरात्रि के अवसर पर काठमांडू पुलिस ने १३ बूंदे अनुरोध पत्र की जारी
काठमांडू, फागुन २ – काठमांडू पुलिस ने महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शनार्थ सहभागी होने वाले भक्तजनों तथा अपने सामान की सुरक्षा के लिए शिनिवार (फागुन २) १३ बूंदे अनुरोध जारी की है । जिला पुलिस परिसर काठमांडू के प्रवक्ता एवं एसपी पवनकुमार भट्टराई जानकारी दी है कि सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वें गहनें पहनकर नहीं आए । उनके अनुसार, चोरी तथा लुटपाट की घटना हो सकती है इसलिए बहुमूल्य गहनें नहीं लगाएं । इसके साथ ही महत्त्वपूर्ण और महँगे सामान लेकर भी नहीं आएं ।
पशुपति क्षेत्र के मापदंड अनुसार प्लास्टिक का झोला, कप, प्लेट आदि सामग्री का प्रयोग निषेध किया गया है । निषेधित सामान का प्रयोग नहीं करने, दूध, गंगाजल आदि सामग्री के लिए फूटने वाले काँच (सीसा )के बरतन प्रयोग नहीं करने का आग्रह किया गया है ।
पुलिस ने भक्तजनों की सुविधा के लिए निर्धारित कक्ष में जुत्ता चप्पल (दर्शनमार्गअनुसार अलग अलग स्थानों में जुत्ता चप्पल कक्ष की व्यवस्था) रखकर ही मंदिर प्रवेश करने को कहा है, पशुपतिनाथ के दर्शन करने के बाद जल्द से जल्द मंदिर परिसर से बाहर हो जाएं । भीड़ ज्यादा नहीं हो इसमें आवश्यक सहयोग और समन्वय करने का भी अनुरोध किया है ।
इसी तरह पशुपतिनाथ मंदिर प्रांगण में सभी प्रकार के मोबाइल फोन, कैमेरा आदि सामग्री के प्रयोग को निषेध कर दिया गया है । चमड़े के सामान, जुत्ताचप्पल, जैकेट, कमरपेटी लगाकर मंदिर में प्रवेश निषेध किया गया है इसलिए इस तरह के सामान निर्धारित स्थान में सुरक्षित रखकर दर्शन करने के लिए कहा गया है ।
पुलिस ने पोकेटमारों से सावधान रहने तथा अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने को कहा है । यदि कोई तीर्थयात्री अस्वस्थ्य हो जाते हैं तो ऐसे में स्वास्थ्य शिविर में सम्पर्क करने, सामान या व्यक्ति के खोने पर या और कोई समस्या में आने पर तत्काल पुलिस शिविर या खोजखबर कक्ष में सम्पर्क करने का आग्रह किया है ।
मंदिर परिसर में जहाँ तहाँ कूड़ा कचरा नहीं फेकना है । शारीरिक रूप से अशक्त, वरिष्ठ नागरिक सहज रुप से दर्शन कर सकें इसके लिए सहयोग करने, किसी प्रकार के विशेष टिकट या पास की व्यवस्था नहीं कर पंक्तिबद्ध होकर दर्शन करें ।


