रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रैश, सात लोगों की मृत्यु
काठमांडू, फागुन १२ – रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें चालक दल के एक सदस्य सहित सात लोग सवार थे।
झारखंड के चतरा जिले में रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी सात लोगों की मृत्यु हो गई है । विमान में मरीज, दो परिजन, दो डॉक्टर्स और दो पायलट सवार थे । यह हादसा चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के कासियातु अंतर्गत करमटांड जंगल में हुआ है । प्लेन क्रैश की सूचना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर पहुंची जिला प्रशासन नें बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया है । अभियान के दौरान जिला प्रशासन की टीम ने प्लेन से सातों शव बरामद कर लिए हैं । जिसमें एक महिला समेत छह पुरुष शामिल है ।


