Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जोगबनी में शोक की लहर: बटेश्वर साह का निधन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

 

माला मिश्रा जोगबनी विराटनगर (सीमा क्षेत्र )जो। गबनी के वरिष्ठ एवं सम्मानित नागरिक बटेश्वर साह का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहे थे तथा भतीजा गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन का उपाध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि वह पिछले एक माह से बीमार थे । आज सुबह लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जोगबनी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

यह भी पढें   पूर्वी तराई की हिंसक घटनाओं पर 10 छात्र संगठनों की प्रतिक्रिया, गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग

स्वर्गीय बटेश्वर साह अपने पीछे 1 पुत्र चंद्रशेखर साह एवं 5 पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे परिवार के आधार स्तंभ थे और अपने स्नेह, सरलता एवं मिलनसार स्वभाव के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे।
स्थानीय मीरगंज घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। माहौल अत्यंत भावुक था और हर किसी की आंखें नम थीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान सहित भोला शंकर तिवारी, रोहित यादव, राजू राय, प्रभात सिंह, कुंदन पौदार, अनवर राज, रमेश चौधरी, लक्ष्मण यादव, खुशबू दुबे, राकेश साह, राघव मिश्रा, अजय मिश्रा एवं रंजीत झा , गणेश साह उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बटेश्वर साह का निधन जोगबनी के लिए एक अपूरणीय क्षति है,हमलोगों ने एक कर्मठ अभिभावक खो दिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com