दोलखा के मालु में पुनः मतदान शुरु
काठमांडू, फागुन २१ – दोलखा के तामाकोशी गाँवपालिका–४ मालु स्थित मतदान केन्द्र में पुनः मतदान शुरु किया गया है । तामाकोशी ४ स्थित गोल्मेश्वर मावि मतदान केन्द्र में मतदान को रोक दिया गया था लेकिन अब से कुछ ही देर बाद एकबार फिर से मतदान शुरु किया गया है । ये जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी हरिप्रसाद घिमिरे ने दी है । मतदान शुरु होने के साथ ही स्थानीय प्रशासन ने माइकिंग कर तीतर बितर हुए मतदाताओं को बुलाया है । इस मतदान केन्द्र में लगभग ३ सौ मत डाले जा चुके थे जिसके बाद विवाद शुरु हो गया था । विवाद के बाद मतदान को रोक दिया गया था ।

