Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१० राजनीतिक संगठन द्वारा अन्तरपार्टी युवा सञ्जाल की घोषणा

 

y-1विनय कुमार, अगस्त ११ ।
नेकपा एमाले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्या भण्डारी नें परिवर्तन का संवाहक युवा ही हो सकता है कहा है । आज मंगलवार काठमाडौं मे घोषणा हुई अन्तरपार्टी युवा सञ्जाल को शुभकामना तथा बधाई देते हुए नेतृ भण्डारी ने कहा की राणा शासन से गणतन्त्र तक हुये सभी परिवर्तन में युवा का महत्वपूर्ण भुमिका रही है । समाज मे रहे विकृति÷विसंगति और भ्रष्ट मानसिकता हटाने के लिए सम्पूर्ण युवाओं को लडने के लिए उन्होनें अपिल भी किया । १० राजनीतिक संगठन मिलकर एक जुट होने पर खुशि व्यक्त करते हुए सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन के पथ पर चलने को कहा है । इसी तरह युवा तथा खेलकुदमन्त्री पुरुषोत्तम पौडेल ने युवाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला मन्त्रालय को कम बजेट देनेपर असन्तुष्टि जताया है । शुभकामना व्यक्त करते हुए उन्होने ऐसा कहा की देशभर में ४० प्रतिशत युवा होने पर भी युवाओं के लिए कम बजेट दिया जाता है ये दुःखद बात है । भावी दिनों मे युवा दवावकारी और प्रभावकारी भुमिका खेलने पर विश्वास भी प्रकट कीया । इसीतरह राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष पशुपति शम्सेर जबरा नें मुल्य और मान्यता बीहीन संविधान आने पर आक्रोस प्रकट किया है । उन्होने कहा, मसौदा पर जनता द्वारा दिएगये सुझाव को चार दल नें अपमान किया है और इस का विरोध देशभर में हो रहा है । युवा ही परिवर्तन की शक्ति है जिस से देश और सामाज परिवर्तन हो सकेगा उन्होने ऐसा कहा । इसीतरह नेकपा माले के महासचिव सीपी मैनाली ने यह देश में सब को नेपाली होने पर गर्व करना चाहिये कहा है । पार्टी सञ्जाल को बाधाई देते हुए उन्होने कहा कि चाहे कोइ मधेसी हो या खस, नेपाल का सभी नागरिक नेपाली है । युवाओं को एकजुट हो कर परिवर्तन पथ पर अटल रहने के लिए उन्होने आग्रह भी कीया । कार्यक्रम में तमलोपा का गोविन्द चौधरी नें कहा कि शान्त नेपाल बनाने के लिए सन्तुलन होना जरुरी है । सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र को सन्तुलन लाने पर ही देश का विकास होगा नेता चौधरी नें कहा । यह देश बहुराष्ट्रीय है लेकिन खस राष्ट्र नें सबॉन के उपर शासन कर रहा है कहते हुए युवाओं को अपनी भुमिका निर्वाह करने पर विश्वास जताया । नेपाल कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य तथा पूर्वमन्त्री बालकृष्ण खां ने कांग्रेस पार्टी में वृद्ध नेताओं का वर्चस्व है कहा । उन्होने युवा को अब हर पार्टी में नेतृत्व के लिए दबाब देना जरुरी है बताया । देश को जब बदल सकता है तो वो युवा ही है उन्होने अपनी धारणा रखा । कार्यक्रम में मजफो लोकतान्त्रिक का हरि न्यौपाने, संघीय समाजवादी फोरम के परशुराम बस्नेत, नेपाल तरुण दल के अध्यक्ष उदय शम्सेर राणा, प्रगतिशिल युवा मञ्च के लोकेन्द्र बहादुर शाही, तराई मधेस युवा फ्रन्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम प्रसाद गुप्ता, मधेश युवा फोरम के संजय कुमार यादव लगायत नें अपना मन्तव्य प्रस्तुत किया था । १० राजनीतिक युवा संगठन नें साझा मुद्दा उपर हम एकजुट हो कर काम कर रहे हैं कार्यक्रम कें सभापति रञ्जीत सिंह नें कहा । बिगत १ वर्षो से १० युवा संगठन के बीच सहकार्य होती आई है । सामाजिक–सांस्कृतिक रुपान्तरण, दिगो विकास तथा राष्ट्रीय समृद्धि के लिए युवाओं का परिचालन करना अन्तरपार्टी युवा सञ्जाल का उद्देश्य है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *