सप्तरी ३ में उपेन्द्र यादव पीछे, रास्वपा के अमरकान्त चौधरी आगे
काठमांडू, फागुन २२ – सप्तरी निर्वाचन क्षेत्र नंबर ३ के अब तक के मतगणना परिणाम अनुसार जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव भी पीछे चल रहे हैं । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार अमरकान्त चौधरी आगे चल रहे हैं ।
अब तक के विवरण अनुसार रास्वपा के अमरकान्त चौधरी को २ हजार ५ सौ ७९ मत मिले हैं वहीं जसपा नेपाल के उपेन्द्र यादव २ हजार ५ सौ ५ मत मिलें हैं । इसी तरह नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश कुमार यादव १ हजार १ सौ ८९ मत सहित तीसरे स्थान पर हैं । जनमत पार्टी के सुरेन्द्र प्रसाद शर्मा ३ सौ ३४ और नेकपा एमाले के ताराकान्त चौधरी ने १ सौ ३८ मत प्राप्त किया है ।


