Sun. Apr 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्यान्सर बिमारी के लिये आपतकालीन रक्तदान कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के खजुरा में रही सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर हास्पिटल में क्यान्सर रोग के एक बिमारी को खून की अति आवश्यक पडने के बाद आपतकालीन रक्तदान कार्यक्रम फल्गुन ३० गते को किया गया ।  

खजुरा गाँवपालिका वार्ड नं.–६ में रही एक्टीभ युवा क्लब की अगुवाई में जन कल्याण माध्यमिक बिद्यालय शान्तिनगर बाँके के प्राङ्गण में आयोजन किया गया था और खजुरा रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र के प्राबिधिक सहयोग में आयोजित वह रक्तदान कार्यक्रम में १ महिला सहित २२ लोगों ने रक्तदान किया ।

यह भी पढें   आगलागी पीडित परिवार की मौलापुर के मेयर रिना साह द्वारा राहत सामाग्री बितरण

एक्टीभ युवा क्लब के अध्यक्ष तथा वह रक्तदान कार्यक्रम के संयोजक खेम सरन खत्री ने सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर हास्पिटल खजुरा में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखाद्वारा सञ्चालित रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी को खून संकलन करनेवाली हस्तान्तरण करके रक्तदान कार्यक्रम का उद्घाटन किया था । 

रक्त सञ्चार इकाई केन्द्र खजुरा के प्रमुख होमराज गिरी के अनुसार वह रक्तदान कार्याक्रम में प्रकाश परियार, बलबीर घिमिरे, मधु बिक, सचिन सुनार, राम परियार, जसबीर परियार, सून्य श्रेष्ठ, इन्द्रराज शाही, सुजन बिशवकर्मा, कौशल बम ठकुरी, हरि बहादुर बुढाथोकी, अनिल पाठक, याम बहादुर बराली, गोपाल तामाङ्ग, बिपसा बिक, नितेश तामाङ्ग, नमराज शाही, राकेश चन्द सिंह ठकुरी, कर्म बहादुर चौधरी, अनिश बराली, सुमन पौडेल, सतिश चौधरी लगायत २२ लोगों ने रक्तदान किया । रक्तदान कार्यक्रम में खजुरा रक्त सञ्चार ईकाई केन्द्र के प्रमुख होमराज गिरी और प्रकाश हौजाली ने प्राबिधिक में सहयोग किया था ।

यह भी पढें   मधेस का जनादेश और काठमांडू का विश्वासघात: क्या हम केवल 'वोट बैंक' हैं ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *