Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने किया काठमांडू स्थित जिला प्रशासन कार्यालय का अनुगमन

 

काठमांडू, चैत २ – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की और गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू के सेवा प्रवाह स्थिति का प्रत्यक्ष अनुगमन किया है । उन्होंने जिला प्रशासन कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उपलब्ध सरकारी सेवाओं को अधिक चुस्त, दुरुस्त और प्रभावीकारी बनाना था।
अनुगमन के क्रम में प्रधानमंत्री कार्की ने सेवाग्राहियों की शिकायतों को प्रत्यक्ष रूप में सुना । साथ ही वहाँ कार्यरत कर्मचारियों को जल्द से जल्द और परेशानी मुक्त तरीके से सेवा प्रवाह करने का निर्देशन भी दिया ।
इस अवसर पर गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल ने प्रशासन के काम कारवाई को और अधिक पारदर्शी बनाने पर जोर दिया । उन्होंने चेतावनी भी दी कि सेवाग्राहियों को दुःख देने वाले विचौलियों को समाप्त करने के लिए मन्त्रालय ने शुन्य सहनशीलता की नीति अपनाई है और इस तरह के गतिविधियों में संलग्न जो कोई भी हो उनपर सख्त कारवाई की जाएगी ।
हाल ही में, सरकारी कार्यालयों में सेवाएं प्राप्त करने के दौरान आम जनता को होने वाली असुविधा, लंबी कतारों में इंतजार करने और बिचौलियों द्वारा बढ़ते उत्पीड़न के बारे में व्यापक शिकायतें सामने आई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com