राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) द्वारा आयोजित अभिमुखी कार्यक्रम शुरु
काठमांडू, चैत ३ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) द्वारा आयोजित अभिमुखी कार्यक्रम शुरु हो गई है । रास्वपा ने इस कार्यक्रम का आयोजन नव निर्वाचित सांसदों के लिए किया है । ललितपुर के ग्वार्को स्थित होटल रोयल टुलिप में यह कार्यक्रम किया जा रहा है । उपाध्यक्षद्वय डीपी अर्याल और डॉ. स्वर्णिम वाग्ले ने घंटी बजाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया । वैसे कार्यक्रम में सभापति रवि लामिछाने और वरिष्ठ नेता बालेन्द्र साह (बालेन) नहीं देखे गए है ।
बताया गया है कि दो दिवसीय इस अभिमुखीकरण कार्यक्रम में सांसदों को संसदीय अभ्यास, नीति निर्माण, संसद् की कार्य प्रणालियों तथा जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियों के साथ ही पार्टी द्वारा अवलम्बन करने वाली नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।


