कपिलवस्तु में निषेधाज्ञा आज भी जारी
काठमांडू, चैत्र ९ – तीन दिन गुजर जाने के बाद भी कपिलवस्तु में निषेधाज्ञा आज भी जारी है । कपिलवस्तु के महाराजगंज बर्गदवा में दो समुदायों के बीच हुए झड़प को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने चैत्र ७ गते निषेधाज्ञा जारी की थी । उक्त निषेधाज्ञा अभी भी कायम ही है । ये जानकारी कपिलवस्तु के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी भविश्वर घिमिरे ने दी है ।
घिमिरे के अनुसार कल तक निषेधाज्ञा हटाने की संभावना है । उन्होंने बताया कि – धीरे–धीरे अवस्था सामान्य हो रहा है और कल तक निषेधाज्ञा हटाने के बारे में भी विमर्श किया है ।
एक मंदिर में भजन–कीर्तन के दौरान तोड़फोड़ को लेकर हिंदू और मुस्लिम युवकों के बीच तनाव पैदा हो गया था। संभावित झड़पों को रोकने के लिए, कपिलवस्तु जिला प्रशासन कार्यालय ने किसी भी प्रकार के जमावड़े, सभा या जुलूस पर रोक लगाते हुए निषेधाज्ञा जारी की है।
घिमिरे ने बताया कि तोड़फोड़ के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
राम नवमी के अवसर पर हिंदू मंदिरों में पाठ कर रहे थे और मुसलमान ईद के अवसर पर मस्जिदों में नमाज का पाठ कर रहे थे, उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच माइक्रोफोन की ध्वनि को लेकर विवाद और झड़प हुई थी । झड़प के क्रम में पत्थर प्रहार होने से ५ लोग सामान्य रुप से घायल हो गए थे ।

