Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कल से तीन दिनों तक उच्च पदस्थ अधिकारियों का शपथ ग्रहण

 


काठमांडू, चैत्र १० – कल अर्थात चैत्र ११ गते से लेकर ३ दिनों तक नेपाल में उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा पद तथा गोपनियता की शपथ लेने का कार्यक्रम तय किया गया है । ३ दिन के भीतर शपथ लेने में कार्यपालिका प्रमुख (प्रधानमंत्री) से लेकर व्यवस्थापिका प्रमुख और व्यवस्थापिका के सदस्य तक हैं ।
बुधवार राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में फागुन २१ गते तक प्रतिनिधि सभा निर्वाचन से निर्वाचित २७५ सांसदों में से सबसे ज्येष्ठ सदस्य नेपाली कांग्रेस के सांसद अर्जुन नरसिंह केसी को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाए जाने का कार्यक्रम तय है । उनका शपथ कल सुबह सवा ११ बजे होना है । ये जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय ने दी है ।
केसी प्रतिनिधिसभा में निर्वाचित बाकी २७४ सांसदों को चैत १२ गते गुरुवार को दोपहर २ बजे सिंहदरबार पुतली बगैँचा में निर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल में पद तथा गोपनियता की शपथ दिलवाएंगे । यह कार्यक्रम तय होने की जानकारी संघीय संसद् सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी ने दी है ।
चैत्र १३ गते शुक्रवार प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह का राष्ट्रपति पौडेल के शीतल निवास में पद तथा गोपनीयता की शपथ लेना निश्चित हुआ है । समय को लेकर अभी कुछ नहीं कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *