रोशी नदी में आई बाढ़ में ७ व्यक्ति फंसे.. बचाव कार्य जारी
काठमांडू, चैत्र १३ – शुक्रवार की शाम लगातार बारिश होने के कारण रोशी नदी में आई बाढ़ में ७ व्यक्ति फंस गए हैं ।
जिला प्रहरी कार्यालय काभ्रे के प्रमुख एसपी कोमल शाह के अनुसार रोशी नदी के चौकीडाँडा के नजदीक ही ७ जना व्यक्ति फंसे हुए हैं और उनके बचाव का प्रयास किया जा रहा है । प्रहरी के अनुसार एक गाड़ी भी बह गई है । ‘जब गाड़ी बाढ़ में बहने लगी तो यात्री उससे उतरकर एक बहुत बड़े चट्टान पर बैठ गए । अंधेरे और बारिश के कारण बचाव में कुछ कठिनाई आई ।’

