सुकुम्वासी बस्ती के ८१० घरों को किया गया ध्वस्त
काठमांडू, वैशाख १४ – भक्तपुर और काठमांडू की सीमा क्षेत्र में बसी मनोहरा सुकुमबासी क्षेत्र के सम्पूर्ण संरचनाओं को ध्वस्त करने का काम सम्पन्न हो गया । मध्यपुर थिमि नगरपालिका–१ लोकन्थली जड़ीबुटी स्थित मनोहरा नदी के किनारे रहते आए सुकुम्वासी बस्ती के ८१० घरों को ध्वस्त करने का काम समाप्त कर लिया गया है । यह जानकारी भक्तपुर के प्रहरी उपरीक्षक सूर्यबहादुर खड्का ने दी । इस स्थान के संरचनाओं को ध्वस्त करने में आज २४ जेसिबी का प्रयोग किया गया था । इसी क्रम में एक सामुदायिक विद्यालय सहित मनोहरा सुकुमबासी बस्ती के सम्पूर्ण संरचनाओं का नष्ट किया गया है । शनिवार की शाम को जब इन संरचना को ध्वस्त करने की कोशिश की गई तो पहाँ पत्थरबाजी की गई थी ।
सुुकुमबासियों के साथ हुई झड़प में प्रहरी वृत्त थिमी प्रमुख प्रहरी नायब उपरीक्षक नवराज ढुङ्गाना सहित २२ सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे । रविवार की सुबह लगभग दो हजार की संख्या में सुरक्षाकमियों के पहुँचने पर लगभग ८० प्रतिशत लोगों ने अपने आप ही बस्ती छोड़ दिया था । रविवार और सोमवार शांतिपूर्ण रूप में सुकुम्वासियों ने बस्ती खाली की ।

