भूस्खलन के कारण कांति लोकपथ पूर्ण रुप से अवरुद्ध
काठमांडू, बैशाख २० – भूस्खलन के कारण कांति लोकपथ पूर्ण रुप से अवरुद्ध हो गया है । ललितपुर के बागमती गाँवपालिका ४ पाङदुर में भूस्खलन होने के कारण कांति लोकपथ अवरुद्ध हो गया है ।
उपत्यका ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार आज सुबह पाँच बजे के आसपास हुए भूस्खलन के कारण से काठमांडू और हेटौंडा के बीच यातायात पूर्ण रुप से अवरुद्ध है । इसी तरह सडक बिस्तार के क्रम में रहे सूर्यविनायक–साँगा सड़क खण्ड में बारिश के कारण फिसलन हो गया है जिसका यातायात पर प्रभाव पड़ रहा है । इस सड़क खण्ड में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रैफिक प्रहरी ने निर्देश दिया है कि वे संयमित होकर सवारी साधन चलाए ।

