नक्शा पास करवाकर ही घर बनाया था…कर तथा राजस्व भी चुका रहा था – इन्द्र चाम्लिङ
काठमांडू, बैशाख २० – अनामनगर के देवीनगर स्थित धोबीखोला कॉरिडोर में बने ७ मंजिला घर पर डोजर चलाए जाने के बाद घर के मालिक इन्द्र चाम्लिङ ने बताया कि नक्शा पास पास करवाकर ही उन्होंने घर बनाया था । इतना ही नहीं वो समय समय पर कर तथा राजस्व भी चुका रहे थे ।
सरकार द्वारा अतिक्रमित संरचनाओं को हटाने की प्रक्रिया शुरु करने के बाद उक्त भवन में भी डोजर चलया गया है । लेकिन घर के मालिक चाम्लिङ का कहना कि चाबेल के कान्छिनानी अधिकारी से उन्होंने यह जमीन खरीदी थी । उसके बाद नक्शा पास करवाकर घर बनाने का दाबा किया है । एक रोपनी तीन आना जमीन पर बने ७ मंजिला घर में से साढेÞ ६ मंजिल का नक्शा पास था लेकिन उन्होंने यह भी स्वीकार किया एक मंजिल का नक्शा पास नहीं था ।
उनके अनुसार, लगभग ५ साल पहले सभी प्रक्रियाओं को पूरा करके ही उन्होंंने घर का निर्माण कार्य संपन्न किया था । चाम्लिङ ने अदालत के आदेश और अपने दस्तावेजों का हवाला दिया, लेकिन महानगर का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ही अवैध संरचना हटाई गई है


