वीपी राजमार्ग में बाढ़…माइक्रोबस से ८९ यात्रियों का सकुशल बचाव
काठमांडू, बैशाख २२ – काभ्रेपलाञ्चोक के रोशी नदी में आई बाढ़ के कारण फंसे माइक्रोबस से ८९ यात्रियों को सकुशल बचाव किया गया है । सोमवार की रात अचानक आई बाढ़ में, बीच नदी में माइक्रोबस में यात्री फंस गए थे । इन सवारी साधनों और यात्रियों को नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी और नेपाल प्रहरी के संयुक्त टीम ने सकुशल बचाव किया है ।
जिला प्रहरी प्रमुख एसपी कोमल शाह ने जानकारी दी है कि सभी यात्रियों का बचाव कर उनके गन्तव्य तक भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि डोरी और राफ्टिंग बोट की सहायता से यात्रियों का बचाव किया गया ।
यात्रियों का बचाव करने के लिए जिला प्रहरी प्रमुख शाह सहित सशस्त्र प्रहरी १५ नंबर गण के प्रमुख एसपी माधव रेग्मी, नेपाली सेना आदि की टीम को तैनात किया था । बारिश और बाढ़ के कारण बीपी राजमार्ग के विभिन्न खण्ड क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसका प्रभाव यातायात पर पड़ रहा है ।

