Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धादिङ में दो बसों की टक्कर… ३७ लोग घायल

 

काठमांडू, वैशाख २९ – धादिङ के बैरेनी में दो बसों की आपस में टक्कर होने से ३७ लोग घायल हो गए हैं । पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत बैरेनी में सड़क में रुके हुए ट्रक को बीति रात बाग्लुङ की ओर जा रही बस ने ठोकर मार दी जिससे यह दुर्घटना हुई ।
धादिङ स्थित जिला प्रहरी कार्यालय ने बताया है कि दुर्घटना में शामिल बस को बीरगंज की ओर जा रही एक अन्य बस ने टक्कर मार दी थी।
घायलों में से तीन लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं । बाकी ३४ घायलों को इलाज के लिए काठमांडू लाया गया है । फिलहाल राष्ट्रीय ट्रमा सेंटर काठमांडू में १९ और टिचिङ अस्पताल महराजगंज में नौ लोगों का इलाज किया जा रहा है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि अन्य घायलों का काठमांडू के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है ।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com